गिरिडीह: सरिया में लापता व्यक्ति का शव संदिग्ध हालत में बरामद, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
सरिया थाना क्षेत्र के राय तालाब रोड स्थित एक स्थान पर एक व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शनिवार को करीब 12 बजे मृतक के शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया गया।मृतक की पहचान 53 वर्षीय अशोक मंडल, निवासी राय तालाब रोड, निवासी के रूप में हुई है। बताया गया कि अशोक मंडल पिछले दो दिनों से लापता थे।