चौपारण: एनएचएआई की लापरवाही से चौपारण में दुर्घटना का खतरा
चौपारण:जीटी रोड (एनएच-2) पर एनएचएआई की लापरवाही लगातार हादसों का कारण बन रही है। अधूरा सड़क निर्माण, गड्ढे, डाइवर्जन पर संकेतक की कमी और रात में रोशनी न होने से नित्य-प्रतिदिन दुर्घटनाएँ हो रही हैं। हाल के दिनों में कई लोगों की जान भी जा चुकी है।स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही मरम्मत, संकेतक और रोशनी की व्यवस्था नहीं की गई, तो वे आंदोलन करेंगे