🚔 इटावा पुलिस लाइन में शुक्रवार परेड, एसएसपी ने परखी पुलिस बल की फिटनेस और व्यवस्थाएं 💪
📍 इटावा
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने शुक्रवार को रिजर्व पुलिस लाइन में साप्ताहिक परेड की सलामी लेकर पुलिस बल का निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिसकर्मियों की शारीरिक व मानसिक फिटनेस के लिए दौड़ और टोलीवार ड्रिल कराई गई।
इसके बाद एसएसपी ने यूपी-112 पीआरवी वाहनों, दंगा नियंत्रण उपकरण, फर्स्ट एड किट और अन्य संसाधनों का निरीक्षण कर उनके रखरखाव के निर्देश दिए।
साथ ही पुलिस लाइन स्थित मेस, एमटी शाखा, फायर सर्विस कार्यालय, जिम, बैडमिंटन हॉल, पुलिस क्लब और आवासीय परिसर का भी निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अंत में आदेश कक्ष में अभिलेखों की जांच और अर्दली रूम कर संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
💬 इटावा पुलिस की इस अनुशासन और फिटनेस पहल पर आपकी क्या राय है? कमेंट में जरूर बताएं।
📍 लोकेशन: रिजर्व पुलिस लाइन, इटावा
#EtawahPolice #Etawah #UPPolice #FridayParade #PoliceLine #BreakingNews #DPSChannel #MohammadAsifKhan
Jaswantnagar, Etawah | Aug 7, 2026