सहावर: अलाउद्दीनपुर में जर्जर हाईटेंशन तार टूटने से बड़ा हादसा, करंट की चपेट में आने से तीन भैंसों की दर्दनाक मौत
कासगंज जिले के सहावर तहसील क्षेत्र स्थित ग्राम अलाद्दीनपुर में बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। गाँव में जर्जर हालत में लटक रही हाईटेंशन विद्युत लाइन का तार अचानक टूटकर नीचे बँधे पशुओं पर जा गिरा। इस भयंकर हादसे में तीन भैंसों की मौके पर ही झुलसकर दर्दनाक मौत हो गई।