लातेहार: आधारभूत संरचना परियोजनाओं की समीक्षा, लंबित मुआवजा भुगतान में तेजी लाने का निर्देश
लातेहार। उपायुक्त संदीप कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को समाहरणालय सभागार में आधारभूत संरचना एवं भू-अर्जन से संबंधित परियोजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में बनहर्दी, कोल ब्लॉक, पीवीयूएनएल, पथ निर्माण विभाग, एनएमएल-एनटीपीसी समेत विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई।