भगवानपुर: थाना कांड संख्या 145/26भारी मात्रा मे शराब बरामदगी मामले मे निष्पक्ष जांच की मांग,अवैध शराब सिंडिकेट के बड़े खुलासे दावा
भगवानपुर थाना क्षेत्र में भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामदगी के मामले ने नया मोड़ ले लिया है। भगवानपुर थाना कांड संख्या 145/26 में नाम आने के बाद तेलन जोकिया निवासी सुमित कुमार एवं उनकी मां चुनचुन देवी ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए कई गंभीर आरोप लगाए हैं। साथ ही उन्होंने दावा किया है कि तकनीकी जांच होने पर सच्चाई सामने आएगी।