विदिशा नगर: ग्रामधनियाखेड़ी में जामुन तोड़ने गए 5वर्षीय बालक को लगा करंट, बेहोशी की हालत में जिला अस्पताल के आईसीयू में कराया भर्ती
गुलाबगंज थाना और तहसील के अंतर्गत ग्राम धनिया खेड़ी में रहने वाले 5 वर्षीय राज दांगी अपने घर के पीछे जामुन के पेड़ पर जामुन तोड़ने के लिए पहुंचे थे, इस दौरान उन्हें करंट लग गया,मंगलवार सुबह 11बजे बेहोशी की हालत में उनके परिवार के सदस्य अस्पताल लेकर पहुंचे जहा उसका इलाज शुरू किया गया राज के पिता ने बताया कि रात के समय तेज हवा आंधी बारिश की वजह से तार टूटा था