जगदीशपुर: जगदीशपुर नगर क्षेत्र के नहर से पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति का शव किया बरामद
जगदीशपुर थाना क्षेत्र के जगदीशपुर-पीरो मार्ग स्थित मिशन स्कूल के पीछे बिहिया-पीरो नहर से रविवार की शाम एक अज्ञात वृद्ध का शव बरामद किया गया। शव नहर में तैरता देख आसपास के लोगों में सनसनी फैल गई। इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही जगदीशपुर थानाध्यक्ष सुशांत कुमार मंडल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को नहर से बाहर निकलवाया। पुलिस ने शव को