राशमि: पुठवाड़िया में करंट लगने से नंदी की मौत, हादसा पानी पीते समय हुआ पशु खेळ पर
राशमी के निकटवर्ती पुठवाड़िया गांव में मंगलवार शाम एक नंदी की करंट लगने से मौत हो गई। यह घटना पशु खेळ (पशुओं के पानी पीने का स्थान) पर पानी पीने के दौरान हुई। नंदी के मालिक मदन सिंह ने बताया कि उनका तीन वर्षीय नंदी चारागाह से चरने के बाद गांव के बाहर स्थित पशु खेळ पर पानी पीने आया था। पानी पीने के बाद जब वह घर लौट रहा था, तभी पशु खेळ के पास लगे विद्युत पोल क