नावकोठी: चार पैक्स के चुनाव के लिए 10 मतदान केंद्रों पर वोटिंग जारी, शाम तक आएंगे परिणाम
नावकोठी प्रखंड के विभिन्न कर पंचायत के पैक्स अध्यक्ष और सदस्य पद के चुनाव हेतु 10 मतदान केंद्रों पर सोमवार के सुबह 7:00 से मतदान जारी है। निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ राहुल रंजन ने बताया की 10 मतदान केंद्रों पर 6772 मतदाता अध्यक्ष और सदस्य पद के लिए मतदान कर रहे हैं। आज शाम एपीएस प्लस टू स्कूल नावकोठी में परिणाम जारी किए जाएंगे।