इस्माइलपुर: ज़मीन विवाद में छोटे भाई ने बड़े भाई का गला दबाकर किया कत्ल, पानी की टंकी से मिली लाश
रंगरा थाना क्षेत्र के सधुआ गांव में जमीन विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया, जहां छोटे भाई ने अपने ही बड़े भाई की गला दबाकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान स्व. गनौरी सिंह के पुत्र फुलेश्वर यादव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि फुलेश्वर यादव चंडीगढ़ में रहकर राजमिस्त्री का काम करते थे। चार दिन पहले मां के घायल होने की सूचना पर वह घर लौटे थे। इसी बीच जमीन को लेकर चल