घोड़ाडोंगरी: गौ सम्मान रैली में उमड़ा जनसैलाब, 'राष्ट्रमाता' का दर्जा देने की मांग के साथ सौंपा गया ज्ञापन
सोमवार सुबह नगर में आयोजित गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत निकली रैली में जनसैलाब उमड़ पड़ा। सुबह 11 बजे दुर्गा चौक से प्रारंभ हुई रैली ढोल-नगाड़ों और “गौ माता की जय” के नारों के साथ नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए तहसील कार्यालय पहुंची। यहां प्रदर्शनकारियों ने तहसीलदार संध्या रावत को ज्ञापन सौंपकर गौ माता को “राष्ट्रमाता” का दर्जा देने की मांग की