जगाधरी: नागल पट्टी के साथ पांच अन्य जगहों से 6 भगोड़ों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, कोर्ट में पेश कर कार्रवाई की शुरू
पुलिस की विभिन्न टीमों ने 6 भगोड़े आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने भगोड़े आरोपी फुरकान को नागल पट्टी से व आरोपी रहमत को गांव मानकमॉउ जिला सहारनपुर से गिरफ्तार किया। वहीं आरोपी अमरजीत को गांव केत, रवि कुमार को गांव बाड़ी माजरा, बलविंदर कौर को जागधौली व किरण बाला को सुभाष गली से पुलिस ने गिरफ्तार किया है।