जगाधरी: जगाधरी बस स्टैंड पर अतिथि अध्यापकों ने रेगुलर करने की मांग को लेकर लगाया जाम मुख्यमंत्री से टाइम मिलने पर खोला जाम
रेगुलर करने की मांग को लेकर अतिथि अध्यापक पिछले कई दिन से अनाज मंडी में धरने पर बैठे हैं। महा पड़ाव के चलते पूरे हरियाणा से अतिथि अध्यापक इकठा हुए थे। सभी ने मिलकर शिक्षा मंत्री के निवास का घेराव करना था। एसडीएम के समझाने पर उन्होंने इसे स्थगित किया। इसके बाद उन्होंने जगाधरी बस स्टैंड पर जाम लगा दिया। एसडीएम ने मौके पर पहुंच सोमवार को मुख्यमंत्री से उन्हें टाइम दिलाया तब उन्होंने जाम खोला।