मालीपुरा-थडोदा सड़क बदहाल, गड्ढों में सफर मजबूरी
बिजोलिया क्षेत्र में मालीपुरा से थडोदा जाने वाली सड़क लंबे समय से बदहाल है। सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे होने से स्कूली बच्चों, बुजुर्गों, राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
बारिश के दिनों में गड्ढों में पानी भर जाने से सड़क की स्थिति और खराब हो जाती है। इससे हादसे का खतरा भी बढ़ गया है।
ग्रामीणों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से सड़क की शीघ्र मरम्मत करवाने और स्थायी समाधान की मांग की है।
📍 मालीपुरा-थडोदा, बिजोलिया
📰 रिपोर्ट: नरेश धाकड़
#बिजोलिया #Bijolia #Bijoliya #भीलवाड़ा #Bhilwara मालीपुरा थडोदा सड़कसमस्या सड़कबदहाल RoadProblem RoadRepair BijoliaNews BhilwaraNews RajasthanNews LocalNews ग्रामीणसमस्या RajasthanFocus