रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा, एस डी जी 2.0 और बस्तर अंजोर से विकसित छत्तीसगढ़ के विजन को मिलेगी नई गति
Raipur, Raipur | Jul 8, 2026 मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज मंत्रालय महानदी भवन में मंत्री परिषद के सदस्यों की उपस्थिति में राज्य नीति आयोग द्वारा तैयार छत्तीसगढ़ एस डी जी 2.0 फ्रेमवर्क का विमोचन किया साथ ही बस्तर संभाग के समावेशी अभिसरण आधारित और मापनीय विकास के लिए तैयार की गई अभिनव पहल बस्तर अंजोर की भी शुरुआत की गई