आज़मगढ़: कनैला पुल के पास मिले शव का कराया गया पोस्टमार्टम, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
अंबेडकरनगर जनपद के थाना राजे सुल्तानपुर क्षेत्र के देवरिया पंडित गांव के निवासी 30 वर्षीय हरेंद्र यादव की एक दिन पूर्व अतरौलिया थाना क्षेत्र के कनैला पुल के नीचे लाश मिली थी। मृतक के चचेरे भाई ने आरोप लगाया है की मृतक सुरेंद्र यादव घर से कमाने जोधपुर राजस्थान जा रहे थे। बीच रास्ते में ही धर्मेंद्र और वीरेंद्र दो भाई सुरेंद्र यादव को फोन करके बुला लिए।