बक्सर: बक्सर में दहेज उत्पीड़न के तहत विवाहिता को जहर देने का भाई ने लगाया आरोप मौत, पति गिरफ्तार
Buxar, Buxar | Jun 29, 2026 बक्सर के नगर थाना क्षेत्र स्थित नया बाजार, ब्रह्म चौरा के पास एक विवाहिता की संदिग्ध मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। राजपुर के देवढ़िया निवासी श्रीनिवास ने 2021 में अपनी पुत्री सुमन शाक्या की शादी बगेन गोला के रमेश कुमार से की थी। मायके वालों का आरोप है कि शादी के बाद से ही रमेश और ससुराल वाले दहेज के लिए सुमन को लगातार प्रताड़ित करते थे।