फुलवरिया: खाकी का कहर बथुआ बाजार में मिठाई व्यवसायी को क्यूआरटी जवानों ने बंदूक से पीटा, हालत गंभीर, रेफर
फुलवरिया थाना क्षेत्र के बथुआ बाजार में शुक्रवार की सुबह पुलिसिया बर्बरता का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. क्यूआरटी के जवानों ने एक मिठाई व्यवसायी पर बंदूक के कुंदे से जानलेवा हमला कर उनका सिर फोड़ दिया। खून से लथपथ व्यवसायी को डायल 112 की मदद से स्थानीय अस्पताल ले जाया गया. जहां गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया है.