जलालाबाद: 12 पत्थर चौराहे पर कार ने बाइक को मारी टक्कर, मां और दो बेटे घायल
शाहजहांपुर के जलालाबाद क्षेत्र स्थित 12 पत्थर चौराहे के पास तेज रफ्तार अर्टिगा कार ने एक मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो सगे भाई और उनकी मां गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान हरदोई जिले के गुलरिया नगरा निवासी राजकुमार पुत्र रामचरन, उनके भाई अमर सिंह पुत्र रामचरन तथा उनकी 75 वर्षीय मां सितावो पत्नी रामचरन के रूप में हुई है