दातागंज: दातागंज कोतवाली परिसर में समाधान दिवस का आयोजन, SDM और कोतवाली प्रभारी ने सुनी जन शिकायतें
दातागंज कोतवाली परिसर में शनिवार सुबह 10 बजे से 2 बजे तक समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें उपजिलाधिकारी धर्मेंद्र कुमार सिंह और कोतवाली प्रभारी ने जन समस्याएं सुनी है। कोतवाली प्रभारी गौरव विश्वनोई ने बताया कि समाधान दिवस पर 10 शिकायतें प्राप्त हुई है। जिनमें से 3 शिकायतों का निस्तारण किया गया है। बाकी शिकायतों के निस्तारण के निर्देश दिए गए है।