पन्ना: इंद्रपुरी कॉलोनी में पेयजल टंकी की पाइपलाइन फटी, सड़कों पर बहा पानी, हुई भारी बर्बादी
Panna, Panna | Jun 2, 2026 पन्ना शहर की इंद्रपुरी कॉलोनी से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहाँ आज मंगलवार 2 जून को पेयजल टंकी की मुख्य पाइपलाइन अचानक फट गई है। पाइपलाइन फटने से पानी इतनी तेज रफ्तार और दबाव के साथ बाहर निकल रहा है कि देखते ही देखते पूरी टंकी के पास का इलाका जलमग्न हो गया है।