मैहर: मैहर में अज्ञात ट्रक ने 7 गौवंशों को रौंदा, 4 की मौत, 3 घायल
मैहर। मैहर-नेशनल हाईवे पर नरोरा के पास तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने सात गौवंशों को कुचल दिया। हादसे में चार गौवंशों की मौके पर मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर जन समस्या समाधान समिति के विधानसभा अध्यक्ष मुकेश सिंह मौके पर पहुंचे और संजीवनी पशु एंबुलेंस को बुलाया।