बरहट: जमुई और गया में 20 जून तक चलेगा बाल सृजनशाला सह समर कैंप, 10 हजार बच्चे होंगे शामिल
Barhat, Jamui | May 31, 2026 बिहार सरकार द्वारा घोषित ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान 1 जून से 20 जून 2026 तक समग्र सेवा संस्था की ओर से जमुई और गया जिले के 180 गांवों में बाल सृजनशाला सह समर कैंप आयोजित किया जाएगा। इस संबंध में संस्था सचिव मकेश्वर ने रविवार को 8 बजे बताया कि इस अभियान में 270 प्रशिक्षक भाग लेंगे और करीब 10 हजार बच्चों को शैक्षणिक व रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ा जाएगा।