हरदा: हरदा जिले के इकडालिया गांव में मजदूरी करते समय युवक को जहरीले सांप ने काटा, गंभीर हालत में भोपाल रेफर
Harda, Harda | May 18, 2026 हरदा जिले के इकडालिया गांव में मजदूरी कर रहे एक युवक को जहरीले सांप ने डस लिया। घटना के बाद साथी मजदूर उसे तुरंत जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर भोपाल रेफर किया गया। आज 18 मई 4 बजे जिला अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार घायल युवक खंडवा जिले के आशापुर के पास ग्राम मेंडापानी निवासी कालू पिता भालू है।