दमोह: सड़कों पर उतरे एसपी आनंद कलादगी, राहवीर योजना के तहत बांटे हेलमेट, ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों को हिदायत देकर की कार्रवाई
Damoh, Damoh | Jun 3, 2026 दमोह बुधवार शाम राहवीर योजना के तहत कीर्ति स्तंभ चौक पर एसपी आनंद कलादगी व ASP सुजीत सिंह भदौरिया ने जरूरतमंदों को निशुल्क हेलमेट वितरित किए। इसके बाद यातायात जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को नियमों के पालन की समझाइश दी गई। बिना हेलमेट, बिना लाइसेंस, बिना नंबर प्लेट और मॉडिफाइड साइलेंसर वाले वाहनों पर कार्रवाई की गई। नाम-पट्टिका लगी नंबर प्लेटें भी हटवाई गईं।