अलग अलग राज्यों से उज्जैन आए विद्यार्थी सम्राट विक्रमादित्य यूनिवर्सिटी में लॉ की शिक्षा ग्रहण करने आए हैं। शुक्रवार 2 बजे विद्यार्थियों का कहना है कि स्कूल ऑफ लॉ में शिक्षकों की कमी से 600 से ज्यादा विद्यार्थियों का भविष्य खतरे में पड़ गया है। पिछले माह उन्होंने धरना प्रदर्शन भी किया था, लेकिन समस्या का हल नहीं निकला, जिसके बाद उन्हें कोर्ट की शरण लेना पड़ी।