रायगढ़: रायगढ़ में खाने के विवाद के बाद ग्रामीण की हत्या, कोटवार और उसके बेटों ने पेट में घोंपा चाकू
जानकारी के अनुसार ग्राम उरबा निवासी दामोदर राठिया ने शनिवार रात गांव के कोटवार हरिराम चौहान को अपने घर भोजन के लिए आमंत्रित किया था। खाना खाने के दौरान पत्तल और भोजन से संबंधित किसी बात पर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। कुछ ही देर में विवाद बढ़ गया।