चंदौसी: थाना कुढ फतेहगढ़ पुलिस क्षेत्र में पुलिस व्यवस्था मजबूत करने के लिए चार चौकियों का उद्घाटन, एसपी और डीएम रहे मौजूद
संभल के थाना कुढ फतेहगढ़ क्षेत्र में कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए चार नई पुलिस चौकियों का उद्घाटन किया गया। रीठ, छाबड़ा, रतनपुर सहित चार चौकियों का शुभारंभ एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई और जिलाधिकारी अंकित खंडेलवाल की मौजूदगी में विधि-विधान और हवन पूजन के साथ हुआ। अधिकारियों ने फीता काटकर चौकियों का उद्घाटन किया।