गुना नगर: नानाखेड़ी मंडी में उमरी रोड पर सब्जी विक्रेताओं का कब्जा, जाम में फंसी एंबुलेंस, मरीज परेशान
गुना शहर में नानाखेड़ी मंडी में उमरी रोड पर 12 मई की सुबह भीषण और बड़ा जाम लगा। थोक सब्जी विक्रेताओं द्वारा सड़क पर किया अतिक्रमण और आसपास खड़े होने वाले ट्रक ट्रैक्टर ट्राली वाहनों से रोजाना जाम लगता है। 12 मई को जाम में दो एंबुलेंस फस गई। इसी रोड पर केंद्रीय विद्यालय है, मरीज स्कूली बच्चे और आम नागरिक वाहन चालक परेशान हुए।