बेगूसराय: तेघरा थाना पुलिस ने चोरी के सामान के साथ 3 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, एसपी ने दी जानकारी
तेघरा थाना की पुलिस ने चोरी के समान के साथ 03 अभियुक्त को गिरफ्तार किया है. इस बात की जानकारी शनिवार की देर रात 10:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. इस संबंध में बताया जाता है कि पिछले दिनों तेघरा थाना में चोरी की घटना का मामला दर्ज किया गया था. इस मामले में मुरारी कुमार, बिरजू पासवान एवं मनोज साव को गिरफ्तार किया है.