मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के रेड़मा ओवरब्रिज के नीचे रेलवे लाइन पार करने के दौरान बाइक सवार युवक मालगाड़ी से टकरा गया, जिससे 20 वर्षीय कंचन कुमार राज की मौत हो गयी। घटना शनिवार अहले सुबह की बतायी जाती है। मालगाड़ी मुगलसराय की ओर से बरवाडीह की ओर जा रही थी। मृतक युवक जीएलए कॉलेज के पास का रहनेवाला था।