बरवाडीह - डालटनगंज मुख्य मार्ग स्थित आवासीय विद्यालय के समीप शनिवार की सुबह करीब नौ बजे अज्ञात एर्टिगा वाहन ने राह चलते एक युवक को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं एर्टिगा चालक ने युवक को टक्कर मार कर तेजी से डालटनगंज की और भाग निकला।