बाड़ी: धनोरा में फार्मर रजिस्ट्री कैंप में किसानों ने किया रजिस्ट्रेशन
Bari, Dholpur | Feb 5, 2025 राजस्व विभाग और कृषि विभाग धौलपुर द्वारा संयुक्त रूप से किसानों को लेकर सरकार की योजनाओं का उन्हें लाभ मिल सके और किसानों से जुड़ी जानकारी उन तक पहुंच सके। इसको लेकर आज से फार्मर रजिस्ट्रेशन का काम शुरू किया गया है। पहले दिन धौलपुर जिले के बाड़ी उपखंड की ग्राम पंचायत धनोरा में शिविर लगाया। जहां किसानों का रजिस्ट्रेशन करने के साथ यूनिक आईडी तैयार की गई।