कैराना: कांधला में छोटी नहर में नवजात का शव मिलने से फैली सनसनी, पुलिस आसपास के इलाके में जानकारी जुटाने में जुटी
कांधला में छोटी नहर में एक नवजात बच्चे का शव मिलने का मामला सामने आया है। शुक्रवार शाम करीब पांच बजे मिली जानकारी के अनुसार, शव नहर में उतराता हुआ मिला है। आशंका जताई जा रही है कि यह शव बहकर आया है। नहर में नहा रहे बच्चों ने शव देखा, तो शोर मचा दिया। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची।