कोंडागांव: कोंडागांव में मौसम ने अचानक ली करवट, तेज आंधी के बाद शुरू हुई जोरदार बारिश
कोंडागांव जिले में आज शनिवार शाम करीब 4:30 बजे मौसम ने अचानक करवट ले ली। दिनभर तेज धूप और उमस भरी गर्मी से लोग परेशान रहे, लेकिन शाम होते-होते आसमान में अचानक काले बादल छा गए और तेज हवा-तूफान शुरू हो गया। कुछ ही देर बाद जिले के कई हिस्सों में तेज बारिश शुरू हो गई। अचानक बदले मौसम से जहां लोगों को गर्मी से बड़ी राहत मिली, वहीं तेज हवाओं के कारण कुछ देर के ...