बिक्रमगंज: विक्रमगंज में एसबीआई बैंक से ₹2 लाख निकालने के बाद महिला से ठगी, घटना आज शाम 4 बजे की
बिक्रमगंज थाना क्षेत्र के तेंदुनी गांव की एक महिला बैंक से ₹2 लाख निकालने के बाद ठगी का शिकार हो गई। घटना गुरुवार शाम करीब 4 बजे की बताई जा रही है। मामले को लेकर पीड़िता ने बिक्रमगंज थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। आवेदन के अनुसार, तेंदुनी गांव निवासी इरावती कुमारी, पति वीर बहादुर सिंह ने SBI बिक्रमगंज शाखा से ₹2 लाख की निकासी की थी।