भगवानपुर प्रखंड में डोर स्टेप डिलीवरी (डीएसडी) अभिकर्ताओं की हड़ताल के कारण खाद्यान्न आपूर्ति बाधित हो गई है। जिसको लेकर गुरुवार को शाम करीब चार बजे एचएफसी गोदाम पर दिनभर ताला लटका रहा। डीएसडी अभिकर्ताओं की हड़ताल से प्रखंड क्षेत्र के करीब पचहत्तर जनवितरण विक्रेता के यहां डोर स्टेप डिलीवरी खाद्यान्न नहीं होने से पोस मशीन पर खाद्यान्न शून्य है।