रॉबर्ट्सगंज: सोनभद्र के नए जिलाधिकारी बने आईएएस बद्रीनाथ सिंह,डीएम चन्द्रविजय सिंह का हुआ तबादला
सोनभद्र के नए जिलाधिकारी बद्रीनाथ सिंह को बनाया गया है और वर्तमान जिला अधिकारी चंद्र विजय सिंह अयोध्या का जिलाधिकारी बनाया गया है। जानकारी के मुताबिक नवनियुक्त डीएम बीएन सिंह वर्तमान में राज्यपाल के विशेष सचिव के पद पर कार्यरत थे और वह मूल रूप से संतकबीरनगर जिले के निवासी है ,नवनियुक्त जिलाधिकारी सोमवार 14 जुलाई को कार्यभार ग्रहण करेंगे।