झांसी: यूनिवर्सिटी में रिवाल्वर लेकर घूम रहे मॉसकॉम के छात्र सिध्दार्थ भार्गव उर्फ सिध्दू को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा
Jhansi, Jhansi | Sep 21, 2025 विश्वविद्यालय परिसर में रिवॉल्वर के साथ घूमते मासकॉम के प्रथम वर्ष के छात्र सिद्धार्थ भार्गव उर्फ 'सिद्दू' का वीडियो वायरल होने के बाद, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है। छात्र गढ़मऊ, बड़ागाँव, झांसी का रहने वाला है। विश्वविद्यालय के सुरक्षा प्रभारी की शिकायत पर शनिवार रात 9:44 बजे, थाना नवाबाद में मुकदमा दर्ज किया गया।