फतेहपुर: बिंदकी के बसंतीखेड़ा में गेहूं के खेत में मिला अधेड़ का शव, बेटे ने दो लोगों पर हत्या का आरोप लगाया
बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के बसंतीखेड़ा गांव निवासी स्व0 रामचरन प्रजापति का पुत्र विमल उर्फ बड़कू प्रजापति शनिवार को लगभग ग्यारह बजे घर से निकला था। देर शाम वापस न आने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग न लगा। रविवार की सुबह गांव से लगभग दो किलोमीटर दूर गेहूं के खेत से ग्रामीणों ने शव पड़ा देखा जिसकी जानकारी मृतक के परिजनों को दिया। उधर सूचना पर पहुंची