बसना: बसना बस स्टैंड से 8 किलो गांजा के साथ उत्तर प्रदेश के एक व्यक्ति को बसना पुलिस ने किया गिरफ्तार
बसना बस स्टैंड से 8 किलो गांजा के साथ उत्तर प्रदेश के एक व्यक्ति को बसना पुलिस ने गिरफ्तार करते हुए नारकोटिक्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है । वहीं, उत्तर प्रदेश निवासी आरोपी आकाश निषाद पिता लाल जी निषाद उम्र 25 वर्ष के द्वारा एक बोरी में 8 किलो गांजा रखकर बस का इंतजार करते खड़ा था, मुखबिर की सूचना पर बसना पुलिस ने गिरफ्तार कर कार्रवाई की है ।