बसना: रेमड़ा के एक व्यक्ति को 2 लीटर देसी महुआ शराब के साथ बसना पुलिस ने किया गिरफ्तार
रेमड़ा के एक व्यक्ति को 2 लीटर देसी महुआ शराब के साथ बसना पुलिस ने गिरफ्तार किया है ,आरोपी प्रभुलाल राणा पिता भगवान राणा उम्र 34 वर्ष के द्वारा रेमड़ा मार्ग पर शराब रखकर बेचने का कार्य कर रहा था । मुखबिर की सूचना पर बसना पुलिस की टीम ने 2 लीटर देसी महुआ शराब के साथ आरोपी प्रभुलाल राणा को गिरफ्तार कर आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है ।