बसना: 14 वर्षीय किशोरी को बहला फुसलाकर भगाकर ले जाने वाले अज्ञात आरोपी के खिलाफ खल्लारी थाना में अपराध दर्ज
14 वर्षीय किशोरी को बहला फुसलाकर भगाकर ले जाने वाले अज्ञात आरोपी के खिलाफ खल्लारी पुलिस ने अपराध दर्ज किया है । किशोरी के पिता ने उपरोक्त मामले में आज खलारी थाने में पहुंचकर अज्ञात आरोपी के खिलाफ में अपराध दर्ज कराया है। अज्ञात व्यक्ति के द्वारा किशोरी को बहला फुसलाकर भगाकर ले जाने के बाद आसपास पता तलाश करने के बाद पता नहीं चलने पर अपराध दर्ज कराया है ।