बसना: बसना थाने में किशोरी को बहला फुसला कर भगा ले जाने वाले अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध हुआ दर्ज, पुलिस जांच में जुटी
किशोरी को बहला फुसलाकर भगा ले जाने वाले अज्ञात आरोपी के खिलाफ बसना पुलिस ने अपराध दर्ज किया है। बसना थाना क्षेत्र निवासी प्रार्थी की किशोरी को किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा बहला फुसलाकर भगाकर ले जाया गया है। आसपास पता तलाश करने के बाद भी कहीं पता नहीं चलने पर प्रार्थी की रिपोर्ट पर बसना पुलिस ने अपराध दर्ज करते हुए विवेचना प्रारंभ कर दी है।