बसना: बसना में दुकान के सामने खड़ी मोटरसाइकिल चोरी करने वाले अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज
बसना में दुकान के सामने खड़ी मोटरसाइकिल चोरी करने वाले अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है । प्रार्थी मोतीलाल नायक का जगदीशपुर रोड में ऑनलाइन एवं स्टेशनरी दुकान है ,जहां प्रार्थी ने अपनी मोटरसाइकिल खड़ा किया हुआ था। 21 फरवरी की शाम किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा मोटरसाइकिल चोरी कर लिया गया है, प्रार्थी ने बसना थाने में अपराध दर्ज कराया है ।