डुमरांव: चार वर्षों से उद्घाटन के इंतजार में जन प्रसाधन अब बन गया बाइक स्टैंड, प्रशासनिक अधिकारियों ने एक दूसरे पर फोड़ा जिम्मा
Dumraon, Buxar | Jun 19, 2026 डुमरांव रेलवे स्टेशन परिसर में यात्रियों की सुविधा के लिए बनाया गया जन प्रसाधन अब अपनी उपयोगिता खो चुका है। चार वर्ष पूर्व वर्ष 2022 में तैयार हुआ यह शौचालय आज तक उद्घाटन का इंतजार कर रहा है, जिसके कारण यह धीरे-धीरे बाइक स्टैंड में तब्दील हो गया है।