सागर नगर: सिविल लाइन चौराहे पर पत्नी व उसके परिजनों ने पति की प्रेमिका को जमकर पीटा, वीडियो आया सामने; थाने पहुंचा मामला
शहर के सिविल लाइन चौराहे पर शुक्रवार दोपहर 12:30 बजे उस वक्त लोग हैरान रह गए।जब अचानक एक महिला ने दूसरी महिला की पिटाई कर दी। वजह थी कि पति को पत्नी ने प्रेमिका संग देख लिया था जिसके बाद पत्नी और उसके परिजनों ने प्रेमिका की सिविल लाइन चौराहे पर ही धुनाई कर दी। फिलहाल पूरा मामला सिविल लाइन थाने पहुंचा है जहां पुलिस मामले की जांच कर रही है।