सागर नगर: BMC से 55 आउटसोर्स कर्मचारी की सेवा समाप्ति के विरोध में कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन,डीन ने वापिस लेने का दिया आश्वासन
बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में कार्यरत 55 आउटसोर्स कर्मचारियों की सेवा समाप्ति का आदेश जारी किया गया है। जिसके विरोध में भारतीय मजदूर संघ के नेतृत्व में 55 कर्मचारियों ने शुक्रवार दोपहर 1:00 बीएमसी में प्रदर्शन किया। यह सभी कर्मचारी एजाइल सिक्योरिटी फोर्स प्राइवेट लिमिटेड भोपाल की कंपनी मैं आउटसोर्स माध्यम से बीएमसी में कार्यरत थे।