सागर नगर: मकरोनिया में उधार के पैसे 6 गुना मांगने और मारने की धमकी से परेशान होकर युवक ने लगाई फांसी, मामला दर्ज
मकरोनिया थाना क्षेत्र में आने वाले रजाखेड़ी निवासी अनिल पिता कालूराम रोहित 40 वर्ष ने 13 अप्रैल को फांसी लगाकर जान दे दी थी। मृतक ने यह कदम उठाने से पहले एक सुसाइड नोट लिखा था। घटना के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया गया। जांच के दौरान पुलिस ने पाया कि मृतक ने कुछ समय पहले राकेश गुप्ता से 50 हजार रुपए उधार लिए थे।